छत्तीसगढ़

अपनों की विदाई का गम, डॉ. अश्वनी बघेल के निधन पर भूपेश बघेल ने साझा की भावुक स्मृति

       रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चाचा डॉ. अश्वनी बघेल का निधन हो गया। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए शोक व्यक्त किया।

       भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने आज एक और अभिभावक को खो दिया। उन्होंने डॉ. अश्वनी बघेल को जीवनभर ऊर्जावान और कर्मशील व्यक्ति के रूप में याद किया।

       उन्होंने बताया कि डॉ. अश्वनी बघेल फुटबॉल और बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और एक सफल चिकित्सक बने। वे ओशो के अनुयायी थे तथा जीवनभर आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे। उन्हें विभिन्न स्थानों पर आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए भी आमंत्रित किया जाता था।

       पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने चाचा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker