छत्तीसगढ़

सिन्हा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह 22 दिसम्बर को सेक्टर-2 विद्यालय ग्राउंड में होगा, विवाह योग्य युवक-युवतियो का परिचय पुस्तिका का अतिथि करेंगे विमोचन

भिलाई. छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज का 49वां पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय ग्राउंड में होगी। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव,सांसद विजय बघेल अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा करेंगे। समारोह सुबह 10 बजे भगवान सहस़्बाहु की पूजा अर्चना और घ्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगी। आयोजन को सफल बनाने में जन कल्याण समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद महिलाओं का कार्यक्रम होगा। फिर 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावन मोनेश गजेन्द्र, संतोषी सिन्हा, चारूशी जायसवाल और नितिश कुमार सिन्हा, नीट के माध्यम से स्वास्थ्य चिकित्सा सेवाएं की पढ़ाई के लिए चयनित ओमिशा डड़सेना, तनीषा गजेन्द्र और प्रिशा सिन्हा, आईआइटी में चयनित सौरभ सिन्हा, भारतीय डाक सेवा में चयनित किरण सिन्हा और सोहम कुमार सिन्हा को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। डाॅ शुभ्रा गुप्ता स्मृति पुरस्कार से सम्मानित डाॅ भावना देवी जायसवाल, साहित्य सम्मान से पुरस्कृत किशोर नसीने,पंडित जवाहर लाल पुरस्कार से पुरस्कृत त्रयंबक सिन्हा, पुष्पेन्द्र गजेन्द्र और दुष्यंत गजेन्द्र, राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत डौंडी लोहारा निवासी भरत लाल साहसी, सेवानिवृत्त घनश्याम सिन्हा, जगदीशचंद्र जायसवाल, डाॅ कृपाराम गजेन्द्र, गौतम सिन्हा दुर्ग, उदय कुमार डड़सेना ,आत्मा राम सिन्हा जामुल और शेखरचंद्र कलार को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर का उठा सकते हैं लाभ
समारोह स्थल पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा रहेगी। जहां श्रीशंकराचार्य मेडिकल काॅलेज और स्पर्श अस्पताल अस्पताल के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाॅफ सेवाएं देंगे। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर एवं जांच की सुविधा रहेंगी। जिसका लाभ उठा सकते हैं।
ये हैं समाज के पहुना
परिवारिक मिलन समारोह के विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ डड़सेना समाज के प्रांताअध्यक्ष युवराज सिन्हा, महासमुंद विधायक योगेश्वर सिन्हा, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर. वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, रिसाली निगम महापौर शशि अशोक, सिन्हा, भिलाई निगम महापौर नीरज पाल, माता बहादुर कलारीन सम्मानित चित्रलेखा सिन्हा, भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, पूर्व प्रातांध्यक्ष भोजराम डड़सेना, कलार समाज के जिला अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, मंडलेश्वर जीवन राम सिन्हा, पार्षद अंजू सिन्हा और पार्षद ममता सिन्हा होंगे यह जानकारी ताराचंद सिन्हा,मीडिया प्रभारी ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker