छत्तीसगढ़

जल संकट पर त्वरित कार्रवाई—झेंझरी इंटक वेल पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया स्थिति का जायजा

       जामुल। नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने झेंझरी स्थित इंटक वेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इंटक वेल का मुख्य पाइप फट जाने के कारण नगर तक पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को पाइप की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर तत्काल प्रारंभ कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि नगरवासियों को जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके।

       नगर पालिका अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य की सतत निगरानी करने तथा जलापूर्ति शीघ्र सामान्य करने के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

       नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सहयोग एवं संयम बनाए रखें। जलापूर्ति बहाल करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, उप अभियंता सचिन भागवत, ओम ओबेरॉय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker